Overwatch 2 प्लेयर्स को जबरदस्त गेमप्ले देता है जिसमें वो टीमें बना कर कई गेम मॉडस खेल
सकते है , हर हीरो का अनोखा प्लेस्टाइल , शक्तियां और कमजोरियां है | प्लेयर्स जीत हासिल
करने के लिए रणनीतिक रूप से अपने कार्य कर सकते है | गेम में सबसे महत्वपूर्ण चीज है
उन नायकों को चुनना जो विरोधियों के खिलाफ सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो |
Overwatch 2 में Genji एक शीर्ष DPS हीरो है , उसकी अनोखी क्षमताएं आसानी
से विरोधियों को पकड़ने में मदद करती है | यदि आपका सामना गेम में कभी Genji
से हो तो आप इन पाँच Heroes को मुकाबला करने के लिए चुन सकते है |
Moira
Moira Genji के खिलाफ एक प्रभावशाली काउंटर है , इसके पास एक बीम वेपन है जिसमें एक ऑटो-लॉक फीचर है जो उसे आपने आस-पास के Heroes को लगातार नुकसान पहुँचाने की अनुमति देता है | Genji की डिफ्लेक्ट क्षमता Moira की बीम के खिलाफ प्रभावी नहीं है , यहाँ तक की अगर वो कूदकर या दीवारों पर चढ़कर बचने की कोशिश करता है तो Moira तब भी उस पर अपना लॉक रख सकती है और डैमिज दे सकती है |
Pharah
Pharah एक काउंटर होने के बजाए Genji से बचने में काफी सफल है , जबकि वो ज्यादा मोबाइल है पर Pharah की एरियल मोबिलिटी और भी ज्यादा है | वो लंबे समय तक हवा में रह सकती है और यदि Genji उसके बहुत करीब आ जाता है तो वो उसकी रेंज से बाहर भी उड़ सकती है यहाँ तक की वो स्प्लैश डैमिज से बचने के लिए उसके पास की जमीन को टारगेट बना सकती है | इसके अलावा Genji का shuriken Pharah तक नहीं पहुँच सकता अगर वो आकाश में है |
