पिछले संस्करण में स्किलस का शानदार प्रदर्शन करने की वजह से Vampire Esports को PUBG मोबाइल वर्ल्ड इनविटेशनल 2023 रियाद में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है | पिछले साल इस थाई टीम ने पहले मुख्य इवेंट में अपना जलवा दिखाया और फिर आफ्टरपार्टी चरण में भी आगे बढ़े , पिछले PMWI में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें Global चैंपियनशिप में सीधे प्रवेश दे दिया था जहां उन्हें छठा स्थान प्राप्त किया था |
16 मई ओ PUBG मोबाइल ने आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस खबर का खुलासा किया जिसमें लिखा था “2022 PMWI में शानदार प्रदर्शन और जीत के बाद Vampire Esports , 2022 PMWI मेन टूर्नामेंट और आफ्टरपार्टी चैंपियन को PMWI ऑलस्टार्स स्टेज के लिए विशेष निमंत्रण मिला है , वहाँ वो PMWI मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए बाकी टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे |
सऊदी अरब के रियाद में 11 से 16 जुलाई के लिए निर्धारित 2023 का संस्करण तीन मिलियन डॉलर के उल्लेखनीय ग्रैंड प्राइज़ की पेशकश के लिए तैयार है| इसमें दो तीन दिवसीय चरण होंगे , 11 जुलाई से 13 जुलाई तक ऑलस्टार्स और 14 जुलाई से 16 जुलाई तक मेन इवेंट | ऑलस्टार्स स्टेज के दौरान 18 प्रतिभागी एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे जिनमें से केवल छह PMWI मेन इवेंट में आगे बढ़ेंगे |
ऑलस्टार्स के लिए 18 स्लॉट आवंटन :-
-
PMPL INDONESIA
-
PMPL MALAYSIA
-
PMPL THAILAND
-
PMPL VIETNAM
-
PMPL SEA WILDCARD
-
PMPL SOUTH ASIA
-
PMPL PAKISTAN
-
PMPL TÜRKiYE
-
PMPL EUROPE
-
PMPL ARABIA
-
PMPL AFRICA
-
PMPL BRAZIL
-
PMPL LATAM
-
PMPL NORTH AMERICA
-
South Korea (सीधा आमंत्रण)
-
One team from JAPAN
-
One special invite – Vampire Esports
-
KSA (मेजबान देश की टीम)
