GTA 4 फ़्रैंचाइज़ी के इतिहास की एक ऐतिहासिक गेम थी जो ज्यादा गहरी और परिपक्व
स्टोरीलाइन प्रदान करती थी जो प्लेयर्स के साथ भी संबंधित होती थी | इस गेम की सबसे
सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं में से एक इसका इमर्सिव ,जटिल मैप डिजाइन था जिसने लिबर्टी
सिटी को एक लाइफ दी थी | आज भी कई प्रशंसकों का मानना है की GTA 4 के मैप
में अनोखे फीचर थी जो अभी दोहराया जाना बाकी है , इस लेख में हम आपको GTA 4
के मैप से जुड़ी कुछ विशेताओं के बारे में बताएंगे जो Rockstar Games को भविष्य में
वापस लानी चाहिए |
Subway System
GTA 4 का Subway सिस्टम गेम के मैप डिजाइन का एक जटिल हिस्सा था , प्लेयर्स मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर सकते थे और एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक मेट्रो की सवारी कर गतिशील तरीके से शहर को एक्सप्लोर कर सकते थे | Subway सिस्टम में कई लाइन और स्टेशन थे और प्रत्येक का अपना अनोखा डिजाइन था , प्लेयर्स शहर भर में तेजी से यात्रा करने के लिए मेट्रो का उपयोग कर सकते थे , ये प्लेयर्स को शहर के छुपे हुए हिस्सों का पता लगाने का नया तरीका भी प्रदान करता था |
Boroughs
GTA 4 में लिबर्टी सिटी को चार नगरों में विभाजित किया गया था : , Dukes , Algonquin, Bohan और Alderney , इन नगरों में से प्रत्येक की अपनी अनोखी विशेषताएं थी | जैसे Dukes एक विविध neighborhood था जिसमें कई संस्कृतियाँ और रेस शामिल थी | सभी नगरों को अलग-अलग आर्किटेक्चर, स्ट्रीट लेआउट और लैंडमार्क के साथ डिजाइन किया गया था | इससे गेम की दुनिया में और जटिलता और गहराई दिखाई दी और प्लेयर्स को अनोखा अनुभव मिला |
