32वीं SEA Games मोबाइल लेजेंड्स बैंग बैंग (MLBB) रविवार को समाप्त हुई , पुरुषों के इवेंट में 9 देशों ने तीन दिनों तक प्रतिस्पर्धा की और अंत में फिलीपींस विजेता बनकर सामने आई | उन्होंने ग्रैंड फिनाले में मलेशिया की टीम को 3-0 के स्कोर से हराया और गोल्ड प्राप्त किया , Bren Esports के प्रोफेशनल प्लेयर्स ने इस इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया था | मलेशिया की टीम जिन्होंने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था वो निर्णायक रूप में सामान्य प्रदर्शन करते हुए दिखे और सिल्वर प्राप्त किया , उनका टीम वर्क खराब हो गया था जिस वजह से फाइनल में उन्हें लगातार हार मिली वही ब्रॉनज़ मेडल मैच में म्यांमार ने कंबोडिया को 2-0 के स्कोर से मात दी |
पुरुषों के इवेंट की ओवरॉल स्टैन्डींग :-
-
गोल्ड – Philippines
-
सिल्वर – Malaysia
-
ब्रॉनज़ – Myanmar
-
चौथा स्थान – Cambodia
-
पाँचवाँ स्थान – Vietnam
-
छठा स्थान – Indonesia
-
सांतवा स्थान – Laos
-
आठवा स्थान – Singapore
-
नौवां स्थान – Timor Leste
पहले चरण के दौरान मलेशिया और फिलीपींस ग्रुप A में दो शीर्ष देश थे जबकि ग्रुप बी शीर्ष परफ़ॉर्मर थे म्यांमार और कंबोडिया | इन चारों देशों ने प्लेऑफ में मुकाबला किया जिसमें ग्रैंड फिनाले को छोड़कर सभी बेस्ट ऑफ 3 मैच शामिल थे |
महिलाओं का इवेंट :-
MLBB महिलाओं का इवेंट 11 मई को समाप्त हुआ था जिसमें इंडोनेशिया ने गोल्ड जीता है , इस प्रतियोगिता में छह देशों ने दो दिन तक मुकाबला किया | इस प्रतिष्ठित मेडल इवेंट में पहली बार मोबाइल लेजेंड्स महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | इंडोनेशिया ने फाइनल में फिलीपींस को 3-2 के स्कोर से मात दी थी , दोनों देशों के बीच गोल्ड मेडल के लिए कड़ा मुकाबला देखा गया , बता दे Bigetron Esports की प्रोफेशनल महिला MLBB टीम के खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व किया था और बिना एक भी मैच हारे उन्होंने टाइटल हासिल किया है |
-
गोल्ड – Indonesia
-
सिल्वर – Philippines
-
ब्रॉनज़ – Malaysia
-
चौथा स्थान – Vietnam
-
पाँचवा स्थान – Cambodia
-
छठा स्थान – Laos
