Virat Kohli Kundli: आगामी विश्व कप 2023 में भारत बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और भारत ने अब तक खेले गए चार मैचों में जीत हासिल की है। साथ ही विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ODI क्रिकेट में अपनी 48वीं सेंचुरी लगाई।
अब अगर भारत और विराट कोहली की कुंडली (Virat Kohli Kundli) पर नजर डाले तो सितारें यह कहते है कि वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सितारें अनुकूल है।
भारत के लिए अनुकूल समय
टाइम्स नाउ में छपी खबर के अनुसार इस वक्त भारत के लिए दशा बहुत अच्छी चल रही है। भारत की मुख्य कुंडली (15 अगस्त 1947, 00:00 बजे, दिल्ली) के अनुसार, हम चंद्रमा-शुक्र-शुक्र की दशा से गुजर रहे हैं जो खेल, मीडिया संचार, मनोरंजन, परिवहन, आईटी और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए काफी अच्छा क्षेत्र है।
यह दशा 11 जुलाई, 2023 को शुरू हुई और 10 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
हालांकि हमने 11 जुलाई 2023 के बाद से प्रगति देखी, विशेष रूप से एशियाई खेलों में 107 पदक जीतकर इतिहास बनाया है। वहीं चंद्रमा, और आदित्य L1 मिशन का शुभारंभ। मनोरंजन के इतिहास में हमारी फिल्मों ने भी अब तक बेहतरीन बिजनेस किया है।
Virat Kohli की व्यक्तिगत Kundli क्या कहती है?
टाइम्स नाउ वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार कोहली (5 नवंबर 1988, 10:28, दिल्ली) इस वक्त राहु-शुक्र दशा (30 सितंबर 2021-30 सितंबर 2024) से गुजर रहे हैं, जो वास्तव में क्रिकेट में उनके करियर और प्रदर्शन के लिए काफी सहायक है।
वह राहु-शुक्र दशा में शनि की अंतर्दशा से गुजर रहे हैं, जो 3 सितंबर, 2023 से शुरू हुई है, और यह विरोधियों पर जीत हासिल करने, अच्छे स्कोर बनाने और समग्र करियर में प्रगति के लिए काफी अच्छा है।
जुलाई 2024 तक का समय खासतौर पर क्रिकेट में कोहली के दमदार प्रदर्शन के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। इसलिए, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि हम कोहली को विश्व कप और उसके बाद के मैचों में अच्छे स्कोर बनाते हुए देख सकते हैं।
इसकी भी पूरी संभावना है कि कोहली विश्व कप के दौरान कई शतक बनाएंगे, संभावित रूप से सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और अंततः मैन ऑफ द टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार बन जाएंगे।
Also Read: Virat Kohli के Century में अंपायर ने भी की मदद, देखें कैसे?