सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर की सूची मे ब्रैडमैन
सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बेहद ही कम उम्र में पिच पर क्रिकेट में कई किर्तिमान बनाए। रिकार्ड की सूची इतनी लंबी की भारतीय फैंस ने तेंदुलकर को “क्रिकेट के भगवान” (GOD OF CRICKET) का दर्जा दे दिया।
लेकिन क्या आप जानते हैं सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर की सूची में सचिन को दूसरी नंबर पर शामिल किया गया है। इसके पिछे कई तथ्य हैं और कई फैंस के वोट को आधार रखा गया है, हम आपकी जानकारी को और बढ़ाते हुए इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
आखिरकार सुलझा मामला, देखें Pandya-Rohit ब्रोमांस मोमेंट
BBC एशियन नेटवर्क का वोट बना आधार
समय-समय पर खेल के परिस्थितियों में अंतर के कारण सचिन तेंदुलकर और सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की तुलना करना बेहद ही चुनौतीपूर्ण कार्य है।
सर ब्रैडमैन को 99.94 के अविश्वसनीय करियर बल्लेबाजी औसत के साथ सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।
दूसरी ओर, तेंदुलकर को क्रिकेट के इतिहास में सबसे संपूर्ण बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े।
इसलिए यह बता पाना कि कि दोनों के बीच “बेहतर” कौन था, आसान नहीं हालांकि यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि
खेल में दोनों खिलाडियों की प्राथमिकताएं
खेल शैली कैसी रही
और किस समय में उन्होंने क्रिकेट खेला।
दोनों खिलाड़ियों ने खेल पर अमिट छाप छोड़ी है और क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मनाया जाता है।
लेकिन BBC एशियन नेटवर्क पर सर्वे को आधार बनाकर हम आप तक यह जानकारी लाएं है, पूरी दूनिंया भर के क्रिकेट फैंस ने इस वोटिंग में हजारों की संख्या में वोट किया, 30 की शॉर्टलिस्ट की गई सूची के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)
“द डॉन” ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक है, और अपने शानदार बल्लेबाजी औसत को लेकर उन्हें विश्व भर के फैंस उन्हें सर्वकालिक महान बल्लेबाज मानते हैं।
सक्रिय वर्ष: 1927-1949
टेस्ट रन: 6,996
बल्लेबाजी औसत: 99.94
2. सचिन तेंदुलकर (भारत)
क्रिकेट खेल के एक आधुनिक महान दिग्गज, तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के भगवान हैं, और विश्व स्तरीय बल्लेबाज है जिनके नाम सबसे ज्यादा रिकार्ड दर्ज हैं साथ ही उनके पास अच्छी गेंदबाजी क्षमता भी थी।
सक्रिय वर्ष: 1988 – 2013
टेस्ट रन: 15,921
बल्लेबाजी औसत: 53.78
टेस्ट विकेट: 46
गेंदबाजी औसत: 54.17
3. सर गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज)
क्रिकेट जगत में वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने वह सबकुछ कर दिया जो वह कर सकता था- वह एक तेज और स्पिन गेंदबाज के रूप में भी उतना ही सफल था, जितना वह एक चतुर बल्लेबाज में था।
सक्रिय वर्ष: 1952 – 1974
टेस्ट रन: 8,032
बल्लेबाजी औसत: 57.78
टेस्ट विकेट: 235
गेंदबाजी औसत: 34.03
सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर की पूरी सूची
यहां शीर्ष 30 की पूरी सूची दी गई है और आपने कैसे मतदान किया:
- सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)
- सचिन तेंदुलकर (भारत)
- सर गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज)
- इमरान खान (पाकिस्तान)
- सर इयान बॉथम (इंग्लैंड)
- शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
- सर विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
- जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
- एमएस धोनी (भारत)
- वसीम अकरम (पाकिस्तान)
- विराट कोहली (भारत)
- जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
- सर एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड)
- मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
- कुमार संगकारा (श्रीलंका)
- कपिल देव (भारत)
- सर रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड)
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
- ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
- स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)
- राहुल द्रविड़ (भारत)
- सुनील गावस्कर (भारत)
- 26.शोएब अख्तर (पाकिस्तान)
- सर कर्टली एम्ब्रोस (वेस्टइंडीज)
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
- डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)
- एलन डोनाल्ड (दक्षिण अफ्रीका)
यह भी पढ़ें- IPL 2024 में बनेगा 300 का महास्कोर, डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी