WPL 2024 Orange and Purple Cap Holder: आरसीबी (RCB) की महिलाओं ने वो कर दिखाया जो पुरुष टीम आईपीएल के 17 साल में नहीं कर पाई।
उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता। दिल्ली कैपिटल्स को मात्र 113 रनों पर आउट करने के बाद, आरसीबी ने स्मृति मंधाना के 31, सोफी डिवाइन के 32 और एलिसे पेरी के 35* रनों की मदद से आठ विकेट से जीत हासिल की।
WPL 2024 में Orange Cap किसने जीता?
आरसीबी की एलिसे पेरी (Elise Perry) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए ऑरेंज कैप जीती। पेरी ने टूर्नामेंट का अंत लीडिंग रन स्कोरर के रूप में किया, उनके नाम 347 रन थे।
पेरी ने टूर्नामेंट की शुरुआत यूपी वारियोज़ के खिलाफ 58 रन की पारी के साथ की और इसके बाद गुजरात जायंट्स के खिलाफ 28 रन की पारी खेली।
इसके बाद उन्होंने DC के खिलाफ 49, एमआई के खिलाफ 40* और एलिमिनेटर में एमआई के खिलाफ 66 रन बनाए। उन्होंने फाइनल में भी नाबाद 35 रन बनाये। ऑरेंज कैप की विजेता के तौर पर उन्हें 5 लाख रुपये दिए गए।
WPL 2024 में Purple Cap किसने जीता?
पर्पल कैप आरसीबी की श्रेयका पाटिल (Shreyka Patil) के पास गई जिन्होंने 13 विकेट लिए। श्रेयंका ने फाइनल में चार विकेट लिए और मारिज़ैन कप्प और जेस जोनासेन को हराया।
WPL 2024 Winner को कितनी Prize Money मिली?
डब्ल्यूपीएल विजेता के रूप में, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की अगुवाई वाली टीम को पुरस्कार राशि के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले।
DC ने कितनी पुरस्कार राशि जीती?
डब्ल्यूपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि फाइनल में आरसीबी ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। रनर-अप रहने पर कैपिटल्स को पुरस्कार राशि के रूप में 3 करोड़ रुपये मिले।
WPL 2024 Final Match Highlights
WPL 2024 फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल ने 18.3 ओवर में 113 रन ही बनाए। DC की तरफ से शैफाली वर्मा ने सबसे अधिक 27 बॉल पर 44 रन बनाएं। वही उसके बाद सबसे अधिक रन लैनिंग (23) ने बनाएं।
वहीं DC की तरफ से श्रेयका पाटिल पाटिल ने 4 विकेट, मोलिनक्स ने 3 विकेट और आशा ने 3 विकेट लिए।
114 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 19.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर WPL 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
RCB की तरफ से कप्तान स्मृति मांधाना ने 31 रन बनाने। वहीं सबसे अधिक रन पेरी (35) ने बनाए। नॉटआउट रहीं। इसके बाद सबसे अधिक रन डिवाइन (32) ने बनाएं।
वहीं DC की तरफ से सिखा पाण्डेय ने 1 विकेट और मिन्नू मानी ने 1 विकेट चटकाएं।
Also Read: ..जब RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, देखें Winning moments