जन्मदिन पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज: विराट कोहली ने आखिरकार अपना इंतजार खत्म किया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023 विश्व कप के लीग चरण के मैच के दौरान अपने करियर का 49वां वनडे शतक लगाया।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोहली वनडे में शतक के साथ अपना जन्मदिन मनाने वाले विश्व क्रिकेट के सातवें बल्लेबाज बन गए। बता दें कि अब तक कुल ऐसे 7 बल्लेबाज ही है जिन्होंने अपने जन्मदिन वाले दिन शतक जड़ा है। तो आइए यहां जानें कि कौन है वो 7 बल्लेबाज?
जन्मदिन पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज
1) विनोद कांबली: विनोद कांबली यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1993 में जयपुर में इंग्लैंड के खिलाफ शतक के साथ अपना 21वां जन्मदिन मनाया।
2) सचिन तेंदुलकर: 1998 में उनके 25वें जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक के साथ सचिन तेंदुलकर कांबली के साथ विशिष्ट सूची में शामिल हो गए।
3) सनथ जयसूर्या: सनथ जयसूर्या ने 2008 में अपना 39वां जन्मदिन मनाने के लिए भारत के खिलाफ 130 रन बनाए और ‘जन्मदिन पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज’ की सूची में शामिल हो गए।
4) रॉस टेलर: न्यूजीलैंड के रॉस टेलर का 27वां जन्मदिन यादगार रहा और उन्होंने 2011 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 131 रन बनाए।
5) टॉम लैथम: टॉम लैथम 2022 में 30 साल के हो गए और उन्होंने खास दिन पर नाबाद 140 रन की पारी खेली।
6) मिचेल मार्श: मिचेल मार्श मौजूदा विश्व कप में अपना जन्मदिन शतक के साथ मनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी अभियान में 121 रन बनाए।
7) विराट कोहली: विराट कोहली भी अब इस खास लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। उनकी 101 रन की पारी ने उन्हें 2023 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। कोहली क्विंटन डी कॉक के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में 545 रन हैं।
Also Read: Who is better Rohit or Virat: आँकड़ों से जानें बेहतर कौन?