Khelo MP Youth Games 2023: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का आयोजन चार चरणों ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाना है।
इसी सिलसिले में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला खेल एवं संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आए सुझावों के आधार पर लिए गए निर्णय के अनुसार कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के अप्रूवल के बाद जिला एवं संभाग स्तरीय आयोजनों की तिथियां तय की गईं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
इसमें बॉक्सिंग प्रतियोगिता 22 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर खाचरौद में, 24 सितंबर को फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन खेल परिसर महानंदा नगर में, एथलेटिक्स प्रतियोगिता राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम नानाखेड़ा में, कुश्ती और योग प्रतियोगिता क्षीर सागर में और भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Khelo MP Youth Games 2023: कबड्डी प्रतियोगिता कब है?
25 सितंबर को कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेल परिसर महानंदा नगर में आयोजित की जाएगी।
हॉकी प्रतियोगिता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज देवास रोड में, खो-खो, जूडो एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता लोकमान्य तिलक स्कूल में, वेटलिफ्टिंग क्षीर सागर में, लॉन टेनिस टेनिस कोर्ट सुभाष नगर में आयोजित की जाएगी।
वहीं 26 सितंबर को महानंदा नगर में स्विमिंग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और भारत माता मंदिर में मल्लखंब का आयोजन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे
Khelo MP Youth Games 2023: विकासखण्ड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
जिला स्तर पर चयन प्रतियोगिता के माध्यम से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।
इसमें संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 18 खेलों में टीम/व्यक्तिगत खेल वर्ग में विजेता टीमें/खिलाड़ी राज्य स्तर पर भाग लेंगे।
इनामी राशि क्या होगी?
राज्य स्तर पर टीम एवं व्यक्तिगत खेल के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार राशि 31,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार राशि 21,000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार राशि 11,000 रूपये है, वहीं अलग अलग राशि से भी सम्मानित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जानिए Asian Games में Indian Kabaddi Team का Record
