Duck Chess क्लासिक गेम का एक लोकप्रिय संस्करण है जहां पारंपरिक गेमप्ले को और जटिल
बनाने के लिए बोर्ड पर प्यारा सा रबर डक जोड़ दिया जाता है , हर चाल के बाद आपको उसे भी
इधर-उधर ले जानया होता है नियमित मोहरों के दायरे और गति को सीमित करना होता है |
इंटरनेशनल मास्टर एरिक रोसेन डक चेस के सबसे बड़े समर्थक है लेकिन ये कई पॉपुलर
शतरंज कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए भी अब एक मजेदार पास्ट टाइम बन गया है |
2016 में हुआ था इसका आविष्कार
Duck चेस का आविष्कार 2016 में एक्सेटर चेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. टिम पॉलडेन द्वारा किया गया था , इसके नियम पारंपरिक शतरंज के सामान है , वही मोहरे और वही बोर्ड खेल में इस्तेमाल किये जाते है | हालांकि दो खिलाड़ी एक छोटे डक का नियंत्रण साझा करते है | वास्तव में ये एक पक्षी से ज्यादा एक ईंट है , ये अपने रास्ते में आई सब चीजों का अवरुद्ध करता है और इसे पकड़ा भी नहीं जा सकता है |
इसे चलाना होता है अनिवार्य
प्रत्येक खिलाड़ी अपनी शतरंज चाल चलने के बाद डक को घुमाता है , ये करना अनिवार्य होता है और उसे पीछे छोड़ना नियमों द्वारा अनुमत नहीं है | डक शतरंज नियमसेट को समाप्त करने के लिए सामान्य नियमों मामूली adjustment है | अपनी चाल चलने के बाद आप हमले को रोकने के लिए डक का उपयोग कर सकते है | परिणाम के रूप में आप अपने प्रतिद्वंदी के राजा को मात देने के बजाए उसे पकड़ कर जीत सकते है |
इस website पर उपलब्ध है ये variant
बत्तख की उपस्थिति का प्रभाव गतिरोध पर भी पड़ता है , जो की रेगुलर शतरंज में ड्रॉ होता है , इसका कारण ये है की अधिकांश पारंपरिक गतिरोध स्थितियों को बत्तख द्वारा हल किया जाता है | अगर आपको भी डक चेस खेलना है तो आप इसे Chess.com पर खेल सकते है , वो वेबसाईट इसके संस्करण को पेश करती है , हालांकि ये मोड इस वक्त Lichess और Pychess पर उपलब्ध नहीं है |