Women’s Grand Prix का तीसरा टूर्नामेंट 24 मार्च को शुरू होगा , सितंबर 2022 में Astana
और इस साल फरवरी में Munich के बाद ये इवेंट एशिया में लौट रहा है | इस बार भारत की
राजधानी दिल्ली महिला ग्रैंड प्रिक्स के तीसरे चरण की मेजबानी करेंगी | भारत शतरंज का
जन्मस्थान है और यहाँ इस खेल को काफी प्रसिद्धि भी मिली है | पिछले साल यहा 44वें शतरंज
ओलंपियाड का आयोजन काफी सफल हुआ था और अब महिला इवेंट 24 मार्च को शुरू होने वाला है |
इस इवेंट में कुल 12 खिलाड़ी करेंगी प्रतिस्पर्धा
महिला ग्रैंड प्रिक्स के चार टूर्नामेंट की साइकिल में कुल 16 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही है , प्रत्येक टूर्नामेंट में कु 12 खिलाड़ी होते है जिनमें से प्रत्येक चार में से तीन इवेंट्स खेलते है | दिल्ली में होने वाले 12 खिलाड़ियों के इवेंट में लाइन-अप काफी मजबूत है जिसमें विश्व की नंबर 3 एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना , वर्तमान की विश्व ब्लिट्ज चैंपियन बिबिसारा असौबायेवा और पूर्व महिला विश्व ब्लिट्ज चैंपियन कैटरीना लाग्नो भी शामिल है | वर्तमान महिला ग्रैंड प्रिक्स लीडर एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक इस चरण में नहीं खेलेंगी |
मेजबान देश के कुल तीन खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
मेजबान देश भारत से तीन खिलाड़ी इवेंट में हिस्सा लेंगी जिनमें से दो शतरंज की दुनिया में काफी बड़ा नाम है : हरिका द्रोणावल्ली जो की महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप में तीन बार ब्रॉनज़ जीत चुकी है और हम्पी कोनेरु जो की ग्रैंड मास्टर बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला है , महिला शतरंज में 2005 से वो शीर्ष पर है | भारत की तीसरी खिलाड़ी चेन्नई की IM वैशाली रमेशबाबू है जो की GM प्रज्ञाननंद की बड़ी बहन है , वो अब तक दो GM नॉर्म हासिल कर चुकी है और शतरंज में आने वाले सितारों में से एक है |