2024 FIDE Candidates और Women’s Candidates इस साल Toronto में 3 अप्रैल से 25 अप्रैल
तक आयोजित किया जाएगा | टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 750,000 यूरो होगी , शतरंज के इतिहास
में ऐसा पहली बार होगा की दोनों टूर्नामेंट एक ही समय और एक ही स्थान पर आयोजित किए जाएंगे
और ऐसा भी पहली बार ही होगा की Candidates टूर्नामेंट नॉर्थ अमेरिका में आयोजित किया जाएगा |
अध्यक्ष Arkady Dvorkovich ने जताई खुशी
ये इवेंट 2022 में घोषित किए गए लंबे-समय के सहयोग समझौते के हिस्से के रूप में Scheinberg फॅमिली द्वारा स्पान्सर किया जाएगा | FIDE के अध्यक्ष Arkady Dvorkovich ने कहा “FIDE कनाडा को इस तरह की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का अवॉर्ड देकर खुश है , एक ऐसा देश जिसने हाल ही के सालों में शतरंज में बड़ी प्रगति की है जिसमें अधिक बच्चे , और भी टाइटल्ड खिलाड़ी और ज्यादा शतरंज प्रशंसक भी शामिल हो रहे है | ऐसा पहली बार होने जा रहा है की Candidates और Women’s Candidates एक ही छत के नीचे खेला जाएगा , इससे शतरंज को और भी बढ़ावा मिलेगा और शीर्ष महिला खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर और उचित वित्तीय स्थिति प्रदान की जाएगी | एक ही ब्रोडकास्ट और वेन्यू में इवेंट्स आयोजित करने से महिला Candidates को भी ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलेंगे |