T20 WC: Group 2 Points Table: भारत ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे टी20 विश्व कप के रोमांचक ग्रुप 2 मैच में पाकिस्तान को हरा दिया।
वहीं, ग्रुप 2 के एक अन्य मैच में बारिश ने साउथ अफ्रीका की धमाकेदार जीत की उम्मीद को तोड़ दिया। बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला नहीं खेला गया। अंत मे दोनों टीमों के बीच बराबर अंक बांट दिए गए।
इससे पहले ग्रुप 2 में सोमवार को नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें पड़ोसियों मुल्क बांग्लादेश ने सुपर 12 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हरा दिया। तो इन समीकरणों के बाद ग्रुप 2 की अंक तालिका (Group 2 Points Table) कैसी दिखती है? आइये जानते है।
Group 2 Points Table
1) बांग्लादेश – ग्रुप 2 में बांग्लादेश इस वक्त +0.450 रन रेट के साथ नंबर 1 पर बना हुआ है, उसने एक मैच खेले है, जिसमें उसे जीत हासिल हुई है। बांग्लादेश के 2 पॉइंट है।
2) इंडिया – टीम इंडिया Group 2 Points Table में +0.050 रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। भारत ने एक मैच खेले है, जिसमें उसमें पाकिस्तान को हराया था, भारत के भी 2 पॉइंट है।
3) साउथ अफ्रीका – प्रोटियोज का मुकाबला जिम्बाब्वे से था लेकिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया, इसलिए उसे एक अंक मिले है। वह Group 2 Points Table में +0.000 रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है।
4) जिम्बाब्वे – जिम्बाब्वे का हाल भी साउथ अफ्रीका जैसा है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हुआ तो उसे भी अंक हासिल हुई है। वह +0.000 रन रेट के साथ नंबर 4 पर है।
5) पाकिस्तान – पाकिस्तान -0.050 रन रेट के साथ अंत तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में वह 4 विकेट से हार गई थी। अंक तालिका में पाकिस्तान के जीरो पॉइंट है।
6) नीदरलैंड – अंक तालिका में सबसे अंत में नीदरलैंड है। नीदरलैंड का रन रेट -0.450 है। उसने एक मुकाबला खेला था जिसमें उसे हार मिली, नीदरलैंड के भी जीरो पॉइंट है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कोहली ने बताया आखिरी गेंद का किस्सा, Ashwin ने नहीं मानी ये बात