प्रवाह फाउंडेशन और पुणे स्थित ईस्पोर्ट्स फर्म MGD1 की एक संयुक्त पहल ने छह महिला शतरंज
खिलाड़ियों के लिए ₹2 करोड़ के स्पान्सर्शिप प्रोग्राम की घोषणा की है जिसमें भारत की दो बेहतरीन
प्रतिभाशाली खिलाड़ी सविता श्री और वंतिका अग्रवाल भी शामिल है | इस स्पान्सर्शिप प्रोग्राम के लिए
जो बाकी चार खिलाड़ी है उनके नाम है चारवी, शुभी गुप्ता, सपर्या घोष और इनमें से एक प्रतिभाशाली
लड़का है इलमपार्थी एआर |
इन खिलाड़ियों को मिली स्पान्सर्शिप
प्रवाह फाउंडेशन की ओर से दो वर्षों में 2 करोड़ रुपये खिलाड़ियों के प्रशिक्षण , यात्रा और अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। MGD1 के साथ की गई इस संयुक्त पहल को 64 स्क्वायर का नाम दिया गया है , इसमें दो अंडर-21 खिलाड़ी WIM सविता श्री (16 वर्षीय, Elo 2411) और WGM वंतिका अग्रवाल (20 वर्ष, 2367 Elo) शामिल हैं। साथ ही चार अंडर-14 खिलाड़ी :- अंडर-8 विश्व शतरंज चैंपियन चार्वी, कॉमनवेल्थ यूथ चैंपियन शुभी गुप्ता , एशियन यूथ चैंपियन सपर्या घोष और हाल ही में बने IM इलमपार्थी एआर शामिल है |
इंटरव्यू में विनोदा ने कही ये बात
एक इंटरव्यू में प्रवाह की प्रबंध न्यासी विनोदा कैलास ने कहा : हमने शिक्षा पर ध्यान देने के साथ 5 साल पहले प्रवाह की शुरुआत की , विशेष रूप से STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में | हमने उन बच्चों जो देखा जो गणित में अच्छे थे उन्होंने अन्य क्षेत्र शतरंज में भी समान प्रतिभा दिखाई | हमारे लिए शतरंज का समर्थन करना एक स्वाभाविक प्रगति थी।
इल्लमपर्थी को किया बाद में शामिल
उन्होंने आगे ये भी कहा “हमारी योजना इस कार्यकम के लिए भारत में महिलाओं के शतरंज का विशेष रूप से समर्थन करने की थी , बाद में हमने इल्लमपर्थी को भी शामिल किया जिनका हाल ही में प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है | हम भारत में शतरंज प्रायोजन के लिए एक अधिक औपचारिक इकोसिस्टम के निर्माण में मदद करने की उम्मीद करते है , विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए |