समाचार जगत में हम अच्छी लगने वाली जानकारी की तुलना में बुरी लगने वाली जानकारी पर अधिक ध्यान देते हैं। यही कारण है कि आप इस लेख में मीडिया ब्रांड aajtak.in के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू को जानने के लिए आए हैं।
बहरहाल, हमारे इस लेख को लेकर हम आशा करते हैं कि आप इस लेख के दोनों पहलुओं को जानकारी के स्तर पर रखकर लेख का आनंद लेगें। सम्मानित न्यूज चैनल के प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना हमारे इस लेख का उद्देश्य नही है।
आज तक देश का सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल
2023 के BARC व्यूअरशिप डेटा के अनुसार, आजतक सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी समाचार चैनलों में से एक है। 1995 और 2000 के बीच, आजतक देश के सार्वजनिक सेवा प्रसारक के चैनलों में से एक था।
“आज तक” (“Till Today”) नाम एक लोकप्रिय नाम बन गया और टीवी टुडे नेटवर्क, एक नामित कंपनी और लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड की प्रसारण शाखा, ने 31 दिसंबर 2000 को इसी नाम से एक समाचार चैनल लॉन्च किया।
हालांकि, किसी भी विषय के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलु होते है नकारात्मक पक्ष के लिए लेख में बने रहे।
नाम से ब्रांड बनने तक का सफर
हम सभी ने बचपन के अधिकांश समय में, भौतिक समाचार पत्र को देखा, शुरुआती दौर में प्रिंट समाचार पत्र जादुई था लेकिन टीवी के बदलते दौर ने समाचार को एक नया रुप दिया, इस दौर की शुरुआत में भारत में कई समाचार चैनलों का विस्तार एक साथ शुरु हुआ।
साथ ही शुरुआत हुई भारत के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क आजतक की। देखते ही देखते इसने समाचार टीवी जगत पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली और देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल के तौर पर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
अपने सटीक समाचारों, सवाल-जवाबों और सत्यनिष्ठा से इसने दर्शकों के दिल में समाचार के प्रति अपनी पहली और पक्की जगह बनाई आज टीवी पर आजतक एक हिंदी भाषा चैनल है जिसे 2023 में भारत में नंबर 1 समाचार चैनल माना जाता है। यह भारत में एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध, उच्चतम टीआरपी का समाचार चैनल है।
टीवी से इंटरनेट aajtak.in तक का सफर
बीते दशक से इंटरनेट पर अचानक ही डिजिटल समाचार वेबसाइटों की भरामार शुरुआत होने लगी। समय की कमी के कारण लोगों ने इसमें बेहद रुचि दिखाना शुरु कर दिया। डिजिटल के इस दौर से अधिकांश टीवी दर्शक स्फिट होकर डिजिटल समाचारो की तरफ मुड़ने लगे।
समय की मांग को ध्यान में रखते हुए और समाचार की धारणा को कायम रखते हुए आज तक ने aajtak.in के माध्यम से डिजिटल समाचार सेवा शुरु कर दी। और देखते ही देखते इसने यहां पर भी शानदार प्रदर्शन के साथ सर्वोच्चता का स्थान बनाया।
इंटरनेट पर aajtak.in का ट्रैफिक और विजिटर एंगेजमेंट
सिमिलरवेब द्वारा भारत की सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइटों की रैंकिंग के अनुसार, aajtak.in भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली समाचार वेबसाइट की सूची में शीर्ष पर है।
- सिमिलरवेब के अनुसार इसके प्लेटफॉर्म पर 600 मिलियन मासिक विजिट दर्ज की गई,
- जिसमें India.com 145 मिलियन मासिक विजिट के साथ दूसरे स्थान पर,
- NDTV 125 मिलियन के साथ,
- टाइम्स ऑफ इंडिया 116 के साथ और
- HT 106 मिलियन मासिक विजिट के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
- भारत में शीर्ष 10 सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइटों की सूची में आजतक एकमात्र समाचार वेबसाइट है।
- भारत की इस सूची में aajtak.in, Amazon.in और Twitter.com से आगे छठे स्थान पर रहा।
भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइटों की सूची में Google का दबदबा है, इसके बाद YouTube, Facebook, Instagram और Samsung का स्थान है।
अगस्त 2023 ट्रैफिक स्टैट्स
Semrush.com के अनुसार-
India Category Rank #1
Global Rank – 1,286
Authority Score – 89
Organic Search Traffic – 42.8M
Backlinks – 17.4M
हालाँकि इंटरनेट पर हर चीज़ पर उपयोगकर्ताओं का पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने या लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता नहीं है, फिर भी, डिजिटल समाचार क्षेत्र को अपने उपयोगकर्ता अनुभवों के लिए अधिक पैसा और संसाधन लगाने पर विचार करना चाहिए।
पिछले 10 वर्षों में, हमने देखा है कि समाचार और मीडिया विषयों के बारे में जनता की राय और सामान्य ज्ञान को कितना प्रभावित कर सकते हैं।
aajtak.in वेबसाइट के पॉजिटिव पहलू
- आजतक.इन के सकारात्म पहलु की बात करना लगभग आम है और समाचार की दुनियां में इसका नाम ही काफी है।
- भारत में समाचार की दृष्टि से aajtak.in की विश्वशनियता लोगो में दशकों से बनी है।
- aajtak.in पर समाचार जगत से जुड़ी सभी खबरें आपको लगभग सबसे पहले इस वेबसाइट पर मिल जाता है।
- देश, विदेश की तमाम खबरों को बेहदी ही आसानी से किसी भी डिवाइस पर देखा, सुना और पढ़ा जा सकता है।
- वेबसाइट पर पॉपुलर शो, फोटो और वीडियो जैसे कई आकर्षित करने वाले पॉजिटिव बिंदुएं लोगो को बेहद ही लुभाते है।
- इस वेबसाइट पर प्रधानमंत्री और मंत्रीमंडल समेत कई कई बड़े हस्तियों के साक्षात्कार को भी साकत्रा किया जाता है।
- वेबसाइट की कई खास चीजें लाईव टीवी, लाईव रेडियो, कई भाषाओं में समाचार दर्शकों को बेहद ही आकर्षित करता है
aajtak.in वेबसाइट के नकारात्मक पक्ष
भरमार सकारात्मक पहलु के अलावा अगर हम aajtak.in वेबसाइट के नकारात्मक पक्ष की बात की बात करें तो इस वेबसाइट का लगभग ना के बराबर ही सकारात्म पक्ष है। फिर भी हम कुछ बिंदुओं पर बात की जा सकती है जिनमें सुधार किया जा सकता है।
- विज्ञापन से परेशान पाठक
aajtak.in पर जाने के बाद किसी भी खबरों को पढ़ने के लिए काफी विज्ञापन से जुझना पड़ता है जो पाठक के लिए सिर दर्द बना जाता है, हालांकि विज्ञापन से ही वेबसाइट की असली कमाई होती है लेकिन इसमें थोड़ी कमी या सुधार लाकर इसे ठीक किया जा सकता है।
- खबरों की लंबाई बढ़ाई जा सकती है
aajtak.in पर कई समाचार की लंबाई छोटी होती है, जिससे पाठक जल्दी से पेज छोड़ देते हैं, हालांकि समाचार पर्याप्त होता है लेकिन इसमें भी सुथार किया जा सकता है।
- थीम में किया जा सकता है सुधार
aajtak.in थीम पुराना जैसा दिखता है जिसमें लगातार बदलाव कर बेहतर किया जा सकता है। नए थीम को भी आजमाया जा सकता है।
- पेज लोड होने में लगता है समय
पेज लोड की समस्या किसी भी वेबसाईट पर होना आम है लेकिन aajtak.in पर भी कई पाठकों ने समस्या से जुझने की शिकायत की, aajtak.in पर शुरुआत से ही इसपर काम कर रहा है और दिन-प्रतिदिन लोड की समस्या में सुधार कर रहा है।
यह भी पढ़ें– Swedish टेनिस खिलाड़ी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया
