PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) पीकेएल 2023 (PKL 2023) में अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। गत चैंपियन ने अपने संयोजन के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है और अपने अधिकांश खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है, जिन्होंने पिछले साल टीम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वे आगामी सीजन में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत पिछले साल के फाइनलिस्ट पुनेरी पल्टन के खिलाफ करेंगे। यह मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा। यहां हम आपको उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पहले मैच में इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- यहां जानें PKL Season 10 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
PKL 10: पुनेरी पल्टन के खिलाफ ये 7 खिलाड़ी बन सकते हैं जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा
अर्जुन देशवाल
अर्जुन देशवाल मौजूदा चैंपियन के प्रमुख रेडर हैं। वह पिछले साल 296 रेड अंकों के साथ लीग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेडर थे। उनसे पीकेएल 2023 में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है।
अजित कुमार
पिछले सीजन में अजित कुमार ने सेकेंडरी रेडर के रूप में अपना काम बखूबी किया था। उन्होंने पिछले साल 21 मैचों में 100 रेड पॉइंट बनाए। वह टीम के लिए एक निश्चित स्टार्टर होंगे और उम्मीद है कि वह अर्जुन देशवाल के सपोर्ट रेडर के रूप में बने रहेंगे।
राहुल चौधरी
अनुभवी राहुल चौधरी इस साल की शुरुआत में नीलामी में नहीं बिके थे। हालांकि बाद में उन्हें टीम ने उनके बेस प्राइस 13 लाख में दोबारा खरीद लिया। राहुल चौधरी ने पिछले सीजन में टीम के लिए 21 मैच खेले और 71 रेड पॉइंट हासिल करके अच्छा काम किया। उनके पीकेएल 2023 में तीसरे रेडर के रूप में बने रहने की उम्मीद है।
अंकुश
लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर अंकुश पिछले साल टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले रेडर थे। उन्होंने 89 रेड प्वाइंट बनाए और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्हें आगामी सीजन के लिए टीम ने बरकरार रखा है। यह युवा खिलाड़ी पीकेएल 2023 में अपनी सफलता जारी रखना चाहेगा।
ये भी पढ़ें- PKL 2023: जानिए सोशल मीडिया के अनुसार 12 टीमों की रैंकिंग
सुनील कुमार
अनुभवी सुनील कुमार ने पिछले सीजन में कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से आगे बढ़कर नेतृत्व भी किया। कप्तान ने 23 मैचों में 64 टैकल पॉइंट बनाए। उनके इस जिम्मेदारी में बने रहने की संभावना है। क्योंकि टीम की नजर लगातार दूसरे खिताब पर है।
साहुल कुमार
पिछले दो सीजन में साहुल कुमार ने जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए 100 से अधिक टैकल पॉइंट बनाए हैं। साहुल कुमार और अंकुश ने बाएं कोने में एक घातक संयोजन बनाया। यह मजबूत जोड़ी इस सीजन में एक बार फिर साझेदारी जारी रखेगी।
रेजा मीरभगेरी
अपने पहले पीकेएल सीजन में ईरानी रेजा मिरभागेरी ने 16 मैचों में 36 टैकल पॉइंट बनाए। वह पीकेएल 2023 में प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे और उम्मीद है कि वह टीम के लिए अधिकांश मैचों में भाग लेंगे।
PKL 10: पीकेएल 2023 लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
पीकेएल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा और डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर रात 8:00 बजे से मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा! प्रशंसक प्रत्येक मैच के दिन नवीनतम अपडेट हमारी वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
