Abu Dhabi Open 2024: नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के बाद अपने पहले टूर्नामेंट की पुष्टि की है। क्योंकि पूर्व विश्व नंबर 1 ने अबू धाबी ओपन में मुख्य ड्रॉ वाइल्डकार्ड (wildcard) स्वीकार कर लिया है।
26 वर्षीय ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में लौटने से पहले एक मां के रूप में अपना पहला टूर्नामेंट ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में खेला था। जहां वह दो बार की चैंपियन हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले दो टूर्नामेंट खेलने के बाद ओसाका अब अपनी वापसी जारी रखने के लिए मध्य पूर्व जाने के लिए तैयार हैं।
अबू धाबी में 26 वर्षीय जापानी खिलाड़ी अपनी पहली प्रस्तुति देगीं। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में ओसाका को कुछ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि एलेना रयबाकिना, ओन्स जैबूर और मारिया सककारी उन नामों में से हैं जो अबू धाबी ओपन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।
ओसाका से पहले 2021 यूएस ओपन चैंपियन एम्मा रादुकानु को भी अबू धाबी मुख्य ड्रॉ वाइल्डकार्ड मिला था।
ये भी पढ़ें- Australian Open 2024 : क्वार्टर फाइनल में पहुंची Qianwen
Abu Dhabi Open 2024: ओसाका अबू धाबी जाने को लेकर उत्साहित हैं
अबू धाबी में अपने पदार्पण से पहले ओसाका का दावा है कि वह वास्तव में उत्साहित है और टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्सुक हैं।
ओसाका ने एक बयान में कहा कि, “मैं इस साल के मुबाडाला अबू धाबी ओपन में प्रतिस्पर्धा करने और यूएई टेनिस प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। जो मुझे पिछले अनुभव से पता है कि यह एक शानदार माहौल होगा।”
“यह एक उच्च गुणवत्ता वाला मैदान है जिसमें दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और मुझे यकीन है कि यह एक शानदार आयोजन होगा। इसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
ब्रिस्बेन में गर्भावस्था के बाद के अपने पहले मैच में ओसाका ने तमारा कोरपात्श को सीधे सेटों में हराया। कोरपात्श मैच के बाद ओसाका ने तीन सेटों में हारने से पहले पूर्व विश्व नंबर 1 कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ पहला सेट जीता।
मेलबर्न पार्क में अपनी वापसी में ओसाका को पहले दौर में कैरोलिन गार्सिया से ड्रॉ कराने के बाद भाग्य का साथ नहीं मिला। गार्सिया के खिलाफ ओसाका ने अच्छा मुकाबला किया लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ी 6-4, 7-6 (2) से जीत हासिल करने में सफल रहीं।
वहीं अब ओसाका फिर से अबू धाबी ओपन में खेलने के लिए तैयार हैं। जो 05-11 फरवरी के बीच होगा। यह देखना बाकी है कि क्या ओसाका अबू धाबी में गर्भावस्था के बाद अपना पहला बड़ा परिणाम दे पाती हैं या नहीं।
Abu Dhabi Open 2024: क्या है अबु धावी ओपन की पुरस्कार राशि?
इतने सारे उच्च रैंक वाले खिलाड़ियों की उपस्थिति के साथ, पुरस्कार राशि में $922,573 पूल शामिल है और विजेता को $142,000 के साथ-साथ 500 डब्ल्यूटीए रैंकिंग अंक भी मिलेंगे। नीचे पुरस्कार राशि का पूरा विवरण और अंकों का वितरण दिया गया है।
| विनर | 500 points | $142,000 |
| फाइनलिस्ट | 325 points | $87,655 |
| सेमी-फाइनलिस्ट | 195 points | $51,205 |
| क्वार्टर फाइनलिस्ट | 108 points | $24,200 |
| दूसरा दौर | 60 points | $13,170 |
| पहला दौर | 1 point | $8,860 |
