महाराष्ट्र ओलंपिक संघ (Maharashtra Olympic Association) के सहयोग से महाराष्ट्र राज्य सरकार महाराष्ट्र ओलंपिक खेलों (Maharashtra Olympic Games) 2022-23 का आयोजन कर रही है।
बता दें कि यह प्रतियोगिता 22 साल बाद हो रही है। श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी इस टूर्नामेंट का आयोजन स्थल है। बता दें कि इसका उद्घाटन 2 जनवरी को हो चुका है इस प्रतियोगिता (Maharashtra Olympic Games) का समापन एक सप्ताह बाद होगा।
8000 से अधिक एथलीट लेंगे हिस्सा
महाराष्ट्र ओलिंपिक गेम्स 2022-23 में 8000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। कबड्डी सहित 39 खेल इस खेल का हिस्सा होंगे। जिसमें से पुणे 24 खेलों की मेजबानी करेगा।
शेष 15 खेलों की मेजबानी नासिक, नागपुर, जलगाँव, औरंगाबाद, अमरावती, मुंबई, सांगली और बारामती तहसील जैसे शहरों द्वारा की जाएगी।
कबड्डी भी इसी टूर्नामेंट का हिस्सा है। टीमें 69वीं महाराष्ट्र राज्य कबड्डी चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन के आधार पर योग्य हैं।
Maharashtra Olympic Games के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें
पुरुषों की श्रेणी:
Group A: अहमदनगर, मुंबई उपनगरीय, नासिक, अमरावती
Group B : मुंबई सिटी, धुले, ठाणे, वाशिम
महिला वर्ग:
Group A: पुणे, पालघर, कोल्हापुर, नागपुर
Group B: मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, रायगढ़, अमरावती
ये भी पढ़ें: Rohit Gulia Biography in Hindi | कौन है कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया? जानें