लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन की दुनिया का एक ऐसा नाम जिसने F1 की रेसिंग दुनिया में एक से एक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अगर आप फॉर्मूला वन के प्रेमी है तो आप जरूर लुइस हैमिल्टन के फैन होंगे। फॉर्मूला वन का नजरिया बदलने वाले लुईस ने Suzuka में Ocon के साथ हुई फॉर्मूला वन रेस को याद करते हुए उसे सबसे मजेदार वाकया बताया है।
फॉर्मूला वन के इतिहास में 7 बार विश्व चैपिंयन रह चुके लुईस हैमिल्टन ने Suzuka में Ocon के साथ हुई रेस का जिक्र किया है। उस रेस में लुईस हैमिल्टन को पहले ही पता था कि सीधी रेखा की गति का नुकसान दौड़ में एक बाधा होगी। इसीलिए लुईस ने अपनी रणनीति बदली थी।
अल्पाइन (Alpine) के ड्राइवर से हारने के बावजूद हैमिल्टन ने जोर देकर कहा कि वह दौड़ और परिस्थितियों द्वारा प्रदान की गई चुनौती का बखूबी आनंद ले रहे हैं।
