Most popular sportsperson of India: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नवंबर 2023 में भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बन गए हैं। द मेन इन ब्लू 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था लेकिन कोहली भारत में बेहद लोकप्रिय हैं।
उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता।
ऑरमैक्स मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं, जबकि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत सारे फॉलोअर्स हैं और देश में उनके भी उतने ही बड़े प्रशंसक हैं जितने कि कोहली के हैं।
रोहित शर्मा एक और ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनकी मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद से बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।
कोहली ने WC 2023 में 765 रन बनाए
Most popular sportsperson of India: विराट कोहली वनडे विश्व कप 2023 में अपने बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने खेले गए 11 मैचों में 95.62 की शानदार औसत से 765 रन बनाए।
उन्होंने बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़े थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतक बनाने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और अब उनकी झोली में 80 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जो देश के तीसरे सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं, वनडे विश्व कप 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
विराट कोहली अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे, जहां पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा।
Top 10 Most popular sportsperson of India
- विराट कोहली
- एमएस धोनी
- रोहित शर्मा
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- सचिन तेंदुलकर
- लियोनेल मेस्सी
- केएल राहुल
- नीरज चोपड़ा
- सुनील छेत्री
- मोहम्मद शमी
Also Read: IPL से Retirement के बाद क्या करेंगे MS Dhoni? जानिए