IPL 2023 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस टीम में बड़ा फेरबदल करने की योजना बना रही है.
दरअसल, मुंबई इंडियंस अपने मुख्य कोच महेला जयवर्धने की जगह दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कोच मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच बना सकती है।
हालांकि बाउचर के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि मुंबई इंडियंस ने अपने मौजूदा कोच महेला जयवर्धने का प्रमोशन कर दिया है। अब इस फ्रेंचाइजी ने जयवर्धने को और भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मार्क बाउचर बन सकते हैं नए कोच
IPL 2023 में मुंबई इंडियंस टीम को नया कोच मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक इस चैंपियन टीम के नए कोच की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कोच मार्क बाउचर को दी जा सकती है।
वह इस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के साथ उनका अनुबंध बहुत जल्द समाप्त होने वाला है।
ऐसे में बाउचर के नए कोच बनने की बात सामने आ रही है. वहीं आपको बता दें,
कि इस फ्रेंचाइजी ने टीम के कोच महेला जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है।
हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से नए कोच के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फ्रेंचाइजी बहुत जल्द नए कोच के नाम का ऐलान कर सकती है।
जयवर्धने का प्रमोशन
मुंबई इंडियंस ने कोच महेला जयवर्धने को प्रदर्शन का वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया है।
मुंबई की ओर से दिए गए इस पद की जिम्मेदारी पर महेला जयवर्धने ने बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि एमआई के वैश्विक क्रिकेट संचालन का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
नीता अंबानी और आकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन ने MI को सबसे मूल्यवान वैश्विक क्रिकेट फ्रेंचाइजी बना दिया है।
मैं क्रिकेट का एक मजबूत एकजुट वैश्विक ब्रांड बनाने की इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं। आपको बता दें,
कि मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल के अलावा ILT20 (MI अमीरात) और SA20 (MI केप टाउन) में भी टीमें हैं।
ये दोनों टीमें ILT20 और SA20 अपने-अपने पहले सीजन के लिए तैयार हैं, जो UAE और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।
Indian Sports News
About Author
The rise of digital media has transformed sports news consumption. Therefore, websites like Sport Sermon, ESPN India, Cricbuzz, and Sportskeeda offer instant updates, live scores, and in-depth analysis. Moreover, mobile apps have made sports news more accessible to a broader audience.
Connect with Author
Comments
Please, turn off AdBlock
We have noticed that you are using an ad blocker. To support the development of our site, please disable AdBlock or add us to your exceptions list.