इंग्लैंड ने नॉर्थ मैसेडोनिया को 7-0 से हराया, यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालीफाइंग मुकाबले में इंग्लैंड ने नॉर्थ मैसेडोनिया को 7-0 से हराकर टेबल के टॉप पर पहुँच गए है। कप्तान हैरी केन, साका, रेष्फोर्ड और फिलिप्स द्वारा किए गए गोल और साका द्वारा किए गए हैट्रिक् गोल ने इस मैच को पुरी तरह से इंग्लैंड के पक्ष मे झुका दिया। खेले गए सारे मैचों मे जीत हासिल कर इंग्लैंड टेबल के चरम पर है और उनके सारे खिलाडी एक दम बढ़िया फॉर्म मे भी है। जो इंग्लैंड को एक सही टीम बनाता है यूरोपियन लीग जीतने वाली टीम के रूप मे।
इंग्लैंड टीम ने अपना दबदबा कायम किया
इस मुकाबले की शुरुआत से ही इंग्लैंड ने नॉर्थ मैसेडोनिया पर अपना दबदबा बनाए रखा। उनके पास और टीम की एक जुटता देखते ही बनती थी। इंग्लैंड ने अपने दबाव को कभी कम नही होने दिया, जिस वजह से 29 वे मिनट मे कप्तान हैरी केन ने 29 वे मिनट मे पहला गोल किया।नॉर्थ मैसेडोनिया के खिलाडियों के लिए जाते जाते खेल और मुश्किल होने लगा 38 वे मिनट मे आर्सनल के साका ने भी 38 वे मिनट मे अपना पहला गोल ढुंढ लिया था।
इसके बाद इंग्लैंड को रोकना नॉर्थ मैसेडोनिया खिलाडियों के लिए मुश्किल हो गया गया था। इंग्लैंड के खिलाडियों को मानो गैप बहुत ही अच्छे से दिखाई दे रहे थे। अगर नॉर्थ मैसेडोनिया के खिलाडियों ने वक़्त रहते कुछ नही किया तो वो खेल मे और भी पीछे हो जाते। और हॉफ टाइम भी निकट आ चुका था और इसी बीच यूनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाडी रेष्फोर्ड ने एक कमाल का गोल कर 3-0 की लीड बना दी थी। हॉफ टाइम के अंत मे इंग्लैंड 3-0 से आगे हो गया था।
पढ़े : फुटबॉल मैचों मे हुई सबसे बड़ी गलतियाँ
नॉर्थ मैसेडोनिया के लिए अगला हॉफ काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन जैसे ही खेल शुरू हुआ वही से दुबारा दोहरा जहाँ इंग्लैंड ने गोल को रोका था। दुसरे हॉफ के दुसरे ही मिनट मे साका ने अपना दुसरा गोल कर टीम के स्कोर को 4-0 कर दिया था। उसके चंद ही मिंटो मे साका ने एक और गोल कर अपना हेट्रिक भी पुरा कर लिया था। 5-0 से नॉर्थ मैसेडोनिया पीछे हो गया था और उनके लिए अब वापसी का रास्ता मानो अब बंद सा ही हो गया था।
लेकिन इंग्लैंड कहाँ रखने वालो मे से थे, 64 वे मिनट मे फिलिप्स ने अपना पहला गोल किया और प्रतिद्वंदी को पुरी तरह से तोड़ दिया और रही सही कसर कप्तान हैरी केन ने पुरी कर दी 73 वे मिनट मे मिले पेनल्टी को गोल मे तकदील कर स्कोर को 7-0 कर दिया और इसके sath मुकाबले को भी अपने नाम कर टेबल के टॉप पर पहुँच गए।