ICC T20 Teams of 2022: ICC ने 2022 की बेस्ट पुरुष टी20 टीम और महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और टी20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम में शामिल किया गया है।
ICC ने पुरुष टीम के साथ 2022 की महिला टीम की भी घोषणा की जिसमें चार भारतीय शामिल हैं – स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और रेणुका सिंह को मगिला टीम में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें– ODI में सबसे तेज 200 बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज
ICC T20 Teams of 2022 शामिल हुए विराट कोहली
ICC ने टीम ऑफ द ईयर 2022 को लेकर 11 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की टीम को जारी किया है। जिन्होंने साल 2022 में में खेल से सभी को प्रभावित किया है वो चाहे बल्ले से हो, गेंद से।
कोहली 2022 में अपने पुराने फॉर्म में लौटे और पांच मैचों में 276 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में एशिया कप में तूफान ला दिया।
कोहली ने मेलबर्न में विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में नॉटआउट 82 रनों की सबसे बड़ी टी20ई पारियों में से एक खेली।
यह भी पढ़ें– ODI में सबसे तेज 200 बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक भी टीम में शामिल
- साल 2022 सूर्य के लिए सबसे सफल रहा यहां एक वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
- 2022 में उन्होंने शानदार स्कोर के साथ दो शतक और नौ अर्धशतक बनाते हुए शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
- गुजरात टाइटन्स को IPL खिताब दिलाने के पीछे, हार्दिक एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं।
- कप्तान जोस बटलर को टीम में शामिल किया गया। जहां 2022 में 15 मैचों में उन्होंने 462 रन बनाए।
यह भी पढ़ें– ODI में सबसे तेज 200 बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज
ICC T20 Teams of 2022 भारतीय महिलाओं का भी दबदबा
भारत की बल्लेबाजी सुपरस्टार स्मृति मंधाना, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति,ऋचा और रेणुका को टीम में शामिल किया गया है।
ICC Men’s T20I Team 2022
- जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर)
- मोहम्मद रिजवान
- विराट कोहली
- सूर्यकुमार यादव
- ग्लेन फिलिप्स
- सिकंदर रजा
- हार्दिक पंड्या
- सैम कुरेन
- वानिन्दु हसरंगा
- हारिस राऊफ
- जोश लिटिल।
यह भी पढ़ें– ODI में सबसे तेज 200 बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज
ICC T20I Team 2022- महिला टीम
- सोफी डिवाइन (c)
- स्मृति मंधाना
- बेथ मूनी
- ऐश गार्डनर
- ताहलिया मैक्ग्रा
- निदा डार
- दीप्ति शर्मा
- ऋचा घोष (wk)
- सोफी एक्लेस्टोन
- इनोका राणावीरा
- रेणुका सिंह।
यह भी पढ़ें– ODI में सबसे तेज 200 बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज