BCCI Central Contract List 2023-24: बीसीसीआई ने बुधवार (28 फरवरी) को सबको हैरान करते हुए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया।
दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम के नियमित सदस्य थे। लेकिन बोर्ड ने किसी वजह से उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया। BCCI की विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि इशान किशन और श्रेयस अय्यर को एनुअल कॉन्ट्रैक्ट के लिए नहीं माना गया।
ईशान निजी कारणों से दिसंबर 2023 से एक्शन से बाहर हैं। उन्होंने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में वापसी की लेकिन इन मैचों के रिकॉर्ड आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं हैं। आईपीएल 2024 को उनका कमबैक टूर्नामेंट माना जाएगा।
अय्यर हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्हें अंतिम तीन टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हो सकता है कि BCCI ने अपने आदेश की अनदेखी के लिए इन दोनों को दंडित किया हो।
BCCI ने खिलाड़ियों को लगाई थी फटकार
BCCI Central Contract List 2023-24 जारी करने से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को आदेश दिया था कि अगर वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेना होगा।
ईशान झारखंड के लिए आखिरी लीग चरण का खेल नहीं खेल पाए जबकि अय्यर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले। वह सेमीफाइनल मैच के लिए वापसी करेंगे।
BCCI Central Contract List 2023-24 से बाहर होने वाले खिलाड़ी
ईशान और श्रेयस के अलावा बीसीसीआई ने पांच और खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है।
- शिखर धवन पिछले एक साल से ज्यादा समय से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं और अपना कॉन्ट्रैक्ट खो चुके हैं।
- चेतेश्वर पुजारा भारत में वापसी की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है। अब उन्हें केंद्रीय अनुबंध सूची से भी बाहर कर दिया गया है।
- वहीं दीपक हुडाके साथ उमेश यादव को भी बाहर कर दिया गया है।
- एक समय भारत की सफेद गेंद वाली टीमों के नियमित सदस्य रहे युजवेंद्र चहल को भी बाहर कर दिया गया है। IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने पर वरिष्ठ खिलाड़ी की वापसी हो सकती है।
Also Read: अंपायर से उलझे Wanindu Hasaranga, ICC ने कर दिया बैन
