History of chess: खेल की तरह, शतरंज की उत्पत्ति की भी कोई पुख्ता जानकारी नही है और ना ही इसका कोई विश्वसनीय प्रमाण है कि शतरंज के पूर्ववर्ती और इसका आधुनिक अवतार छठी शताब्दी ई.पू. से पहले अस्तित्व में थे।
शतरंज जैसे बोर्ड गेम जिनमें पासे और 100 या उससे अधिक वर्गों के बोर्ड शामिल होते हैं, ये सब 4000 साल पहले अस्तित्व में थे जैसे की पूर्वी एशियाई खेल “गो”, शतरंज की उत्पत्ति के बारे में कई तरह की बातें हैं और सिद्धांत हैं। एक बात तो तय है कि प्रसिद्ध खेल का आविष्कार किसी व्यक्ति विशेष ने नहीं किया था।
शतरंज सदियों से विकसित हुआ है और समय के साथ बदलता रहेगा। तीन देशों , भारत, चीन और फारस में शतरंज कहां से आया, इसके बारे में कई अलग- अलग सिद्धांत हैं।
History of chess: शतरंज एक एशियाई खेल है
सभी तीन क्षेत्रों में खेल के संस्करण थे, जो अपनी लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए और फिर अपने प्रशंसकों के साथ दुनिया के अन्य हिस्सों तक पहुंचे। हम इन तीनों स्थानों और पौराणिक खेल से उनके संबंध का पता लगा सकते हैं।
शतरंज की उत्पत्ति के स्थान के रूप में भारत के कुछ दावे
शतरंज के शुरुआती रूपों की शुरुआत भारत में गुप्त साम्राज्य में छठी शताब्दी के आसपास हुई थी। इसके पूर्वज, “चतुरंग”, एक प्रकार की युद्ध का संस्कृत नाम है, जिसका उल्लेख महाभारत में मिलता है। चतुरंगा एक लोकप्रिय चार खिलाड़ियों वाला होता था जिसमें शतरंज के कई जरुरी पहलू थे।
भारत के चतुरंग और शतरंज में समानताएँ
इस पुराने खेल चतुरंग और आज के खेल शतरंज के खेल में कई समानताएँ हैं। जैसे कि दोनों खेलों में अलग-अलग मोहरे हैं, और सभी मोहरों की शक्तियाँ भी अलग-अलग हैं। इसके अलावा, जीत केवल शतरंज के राजा पर आधारित होती है।
खेल के सभी नामों की जड़ें
खेल के सभी यूरोपीय नामों की जड़ें फ़ारसी भाषा में हैं। फ़्रेंच “इचेक”, अंग्रेज़ी चेकमेट सभी की उत्पत्ति उनकी फ़ारसी जड़ों के कारण हुई। वहीं, बौद्ध तीर्थयात्री इसे पूर्व की ओर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। जहां खेल के कई संस्करण देखने को मिलतें हैं।
History of chess: कैसे दूसरें देशों तक पहुचां ये खेल
11वीं शताब्दी तक, यह जापान और कोरिया तक पहुंच चुका था, पूर्वी खेल का लोकप्रिय संस्करण चीनी शतरंज के रूप में जाना जाता है जिसमें 9 फाइलें और 10 रैंक और एक नदी है जो 5वीं और 6वीं रैंक के बीच एक सीमा के रूप में कार्य करती है-दुश्मन शिविर तक पहुंच को सीमित करती है और साथ ही साथ यह गेम अपने पश्चिमी समकक्ष की तुलना में धीमा है।
यह भी पढ़ें– कैसे जीतें शतरंज का खेल | How to win chess game
