Image Source : Google
हॉकी के प्रचार प्रसार के लिए हॉकी इंडिया काफी काम कर रहा है. जबसे हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष दिलीप कुर्सी पर बैठे है तभी से वह काफी कायापलट कर रहे है. इसी के साथ ही एक ख़ुशी की बात सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि हॉकी चंडीगढ़ को भी अब हॉकी इंडिया द्वारा मान्यता मिल चुकी है. खबरों कि माने तो बताया गया है कि हॉकी चंडीगढ़ को भी हॉकी इंडिया की स्थाई सदस्यता मिल चुकी है.
हॉकी चंडीगढ़ भी बना हॉकी इंडिया का हिस्सा
हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने एक सम्मान समारोह के दौरान कहा कि, ‘इस सम्बन्ध का लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं. और हम हॉकी इंडिया का धन्यवाद कहते हैं. यहां तीन बीआरडी एयर फ़ोर्स में चौथे मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था. जिसमें रजत पदक जीतने वाली टीम के लिए समारोह आयोजित किया गया है.’
हॉकी चंडीगढ़ द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही वहां मौजूद कोच और मैनेजर के साथ सम्मानित किया गया है. अनिल वोहरा के अनुसार कोच गुमिंदर सिंह और मेनेजर जीएस गिल के साथ खिलाड़ियों को बीस हजार रुपए का पुरुस्कार दिया था. इस समारोह में हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा सहित अन्य लोग शामिल हुए थे.
बत दें इससे खिलाड़ियों को सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं. वहीं खिलाड़ियों ने काफ संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया है. इसके साथ ही खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए यह काम किया जा रहा है. बता दें यहाँ पर पुराने-पुराने कई सारे मैदान है जिन्हें भी सुनियोजित ढंग से नया किया जा रहा है. स्टेडियम का निर्माण 1960 में चार एकड़ में किया गया था और इसमें लगभग एक हजार दर्शकों की मेजबानी करने की क्षमता है. इस मैदान ने राष्ट्रीय महिला हॉकी और अखिल भारतीय आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट सहित महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की मेजबानी की है
