अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने ग्रैंड स्विस 2023 और महिला ग्रैंड स्विस 2023 के लिए अद्यतन
नियम पेश किए , ये इवेंट्स 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक डगलस, आइल ऑफ मैन में आयोजित
होने वाले है | पिछले संस्करणों की तुलना में इस बार के मुख्यों बदलावों में क्वालिफिकेशन सिस्टम ,
बढ़ाई गई पुरस्कार राशि और प्राइज़ फंड वितरण के साथ-साथ ट्रैवल और आवास की स्थिति शामिल है |
ग्रैंड स्विस के लिए आमंत्रण निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार निर्धारित किए जाएंगे
सो खिलाड़ी अपनी रेटिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगे , इस प्रयोजन के लिए जून FIDE स्टैन्डर्ड रेटिंग में FIDE रेटिंग का उपयोग किया जाएगा | समानता के मामले में जुलाई 2022 से जून 2023 तक 12 स्टैन्डर्ड रेटिंग अवधियों में रेट किए गए गेमों की कुल संख्या निर्णायक होगी , सबसे अधिक गेम वाला खिलाड़ी क्वालीफाई करेगा | अगर ये नंबर बराबर है तो लॉटरी निकाल कर निर्णय लिया जाएगा | जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक 12 स्टैन्डर्ड रेटिंग अवधियों में गिने जाने वाले कम से कम 10 रेटेड गेम खेलने वाले खिलाड़ी ही Eligible है | इसके अलावा चार कॉन्टीनेंट स्पॉटस 31 जुलाई 2023 तक संबंधित महाद्वीपीय राष्ट्रपति द्वारा तय किए जाएंगे और FIDE अध्यक्ष द्वारा नामित चार खिलाड़ी सिलेक्ट किए जाएंगे |
महिला ग्रैंड स्विस के लिए आमंत्रण निम्नलिखित मानदंडों के अनुसार निर्धारित किए जाएंगे
40 खिलाड़ी अपनी रेटिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगे , इस प्रयोजन के लिए जून FIDE स्टैन्डर्ड रेटिंग लिस्ट का इस्तेमाल किया जाएगा | समानता के मामले में, जुलाई 2022 से जून 2023 तक की 12 स्टैन्डर्ड रेटिंग अवधियों में रेट किए गए गेमों की कुल संख्या निर्णायक होगी , सबसे अधिक गेम वाली खिलाड़ी ही क्वालीफाई करेगी | यदि संख्याएँ समान होगी तो लॉटरी निकाली जाएगी | ग्रैंड स्विस की तरह इसमें भी चार कॉन्टीनेंट स्पॉटस 31 जुलाई 2023 तक संबंधित महाद्वीपीय राष्ट्रपति द्वारा तय किए जाएंगे और FIDE अध्यक्ष द्वारा 4 खिलाड़ी सिलेक्ट किए जाएंगे |