Chess.com के नए टाइटल्ड एरेना Bullet Brawl के मार्च संस्करण में GM Jose Martinez नए
विजेता बनकर सामने आए है , उन्होंने 2 घंटे तक चले इस इवेंट के 74 गेमों में से 59 जीती और
$1,000 की पुरस्कार राशि अपने नाम की | यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर ऑलेक्ज़ेंडर बोर्टनीक और
अरमानिया के IM एमिन ओहानियन ने भी पेरू के GM Martinez के साथ बने रहने की पूरी
कोशिश की और दोनों ने पोडियम पर स्थान प्राप्त कर क्रमश $750 और $350 हासिल कीए |
कई मजबूत खिलाड़ियों ने लिया था इवेंट में हिस्सा
इस इवेंट में ग्रैंडमास्टर्स अलेक्जेंडर ग्रिसुक, अर्जुन एरिगैसी, तुआन मिन्ह ले, और कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसका मतलब था की Bullet Brawl में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए एक बेहतरीन लेवल की निरंतरता की आवश्यकता थी जो Martinez ने पूरी तरह से दिखाई | उन्होंने 12 गेम में नाबाद रह कर अपने इवेंट की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने GM एलन पिकोट , IM बोबिर सत्तारोव और अंत में दूसरे स्थान पर रहे बोर्टनीक सहित कई मजबूत खिलाड़ियों को मात दी |
दो घंटे तक चला इवेंट
दो घंटे में 74 बुलेट शतरंज गेम समाप्त करना किसी भी प्लेयर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और Martinez की ओर से आक्रामक शतरंज ने इसे संभव भी बनाया जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने कई जीतें 20 से भी कम चालों में हासिल की , उनके खुद के देशवासी IM रेनाटो टेरी भी उनका शिकार बने | सिर्फ 16 चालों में ही वो इस्तीफा देने पर मजबूर हो गए थे | बता दे इस टूर्नामेंट में कई कंटेन्ट क्रिएटर्स ने भी ट्विच और Youtube पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए भाग लिया था |
