फुटबॉल जगत ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर दी इसरो को बधाईं, भारत के चंद्रयान 3 ने कल शाम 6.05 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर सुरक्षित लैंड किया। चार साल पहले चंद्रयान 2 के चंद्रमा के बहुत ही निकट आने पर रोवर का संपर्क इसरो की स्पेस सेंटर से संपर्क टूट गया था। इतने निकट आकर हारने पर भी हमारे वैज्ञानिको का हौसला कभी नही टूटा। अपनी पुरानी गलतियों और कामियो को सुधार कर इसरो ने 23 अगस्त 2023 को चाँद के साउथ पोल के सतह पर सफल लैंडिंग की।
चंद्रयान 2 का निकट प्रयास और चंद्रयान 3 का सफल प्रयास
हमे याद आता है वो पल आज भी जब सायद चाँद और चंद्रयान 2 के बीच बहुत ही कम समय का फासला बच गया था। इसरो सेंटर पर सभी यही उम्मीद लगाए बैठे हुए थी, की आज भारत इतिहास रचने वाला है। लेकिन कुछ ही पल मे ये खबर आती है कि चंद्रयान 2 और इसरो केंद्र के बीच का संपर्क टूट गया है। जिस पर सारा देश मायूस हो जाता है। हम सभी को इस तरह का आभास अपनी ज़िन्दगी मे कभी न कभी एक बार ज़रूर किया होगा, जहाँ आपने अपनी तरफ से पुरी कोशिश की हो।
लेकिन अंत मे आपकी वो सारी कोशिशे चंद पलो मे व्यर्थ हो जाए, 2019 मे उन इसरो वेज्ञानिको का कुछ यही हाल था, फिर हमारे देशवासियों ने हमारे वेज्ञानिको का ढाण्डस बाँधा। यहाँ तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इसरो के चीफ एन श्रीनिवासन को सातवना दी। और वहीं से शुरू हुई चंद्रयान 3 की शुरुआत, इस बार इसरो ने अपनी पुरानी नाकामी को हल्के मे न लेकर उसपर जोर दिया और उनके इस परीक्षण का फल उन्हे 23 अगस्त 2023 को मिला, जहाँ विक्रम लैंडर ने चाँद के साउथ पोल पर लैंड किया।
पढ़े : क्या है मैनचेस्टर यूनाइटेड की मिडफील्ड की खामी
भारतीय फुटबॉल खिलाडियों ने इसरो को दी बधाईं
चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर देश भर मे हर्ष और उल्लास का माहोल है। हर भारतीय ने अपने अपने तरफ से इसरो और चंद्रयान 3 को बधाईं दी है। इस हर्ष और उल्लास का माहोल खेल जगत मे भी दिखा।
जहाँ भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने ट्वीट कर इसरो को बधाईं दी उन्होंने लिखा – (इसरो के आप सभी सुपरस्टार इस दुनिया से बाहर थे। कितना गौरवपूर्ण क्षण है)
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुप्रीत सिंह संधू ने इसरो के आधिकारिक ट्वीट को “मेरा भारत महान” के साथ साझा किया।
संदेश झिंगन ने इसरो के आधिकारिक पेज के ट्वीट को “जय हिंद” नोट के साथ भी साझा किया। कुछ इस तरह भारत के फुटबॉल खिलाडियों ने इसरो को बधाईं दी ।