यदि Finance और सर्विस मिनिस्टर डॉ. निगेल क्लार्क की चली तो Jamaica के पास अगले 10 सालों
में अपना पहला ग्रैंडमास्टर होगा | वो यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं , इस सपने को
साकार करने के लिए वो अपने धन को को भी समर्पित कर रहे है | इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के
लिए उन्होंने खेल मंत्रालय के माध्यम से जमैका शतरंज संघ को $40 मिलियन आवंटित किए हैं।
उन्होंने ये भी कहा की यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंडमास्टर, मौरिस एशले, जो जमैका में पैदा हुए थे , ने अपनी
उपलब्धता और “जमैका शतरंज संघ के सहयोग से इस राष्ट्रीय प्रयास के गॉडफादर” की इच्छा का संकेत
दिया है।
बजट डिबेट के दौरान कही ये बात
Clarke ने मंगवार को गॉर्डन हाउस में 2023/24 बजट डिबेट की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की थी , बता दे 57 वर्षीय एशले का जन्म सेंट एंड्रयू, जमैका में हुआ था जब वो 12 वर्ष के थे तब वो अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे | शतरंज प्लेयर होने के अलावा वो एक लेखक और कमेंटेटर भी हैं जिन्हें US हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया है | अब एशले के साथ मंत्रालय और जमैका शतरंज महासंघ इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम विकसित करेंगे |
बाकी क्षेत्रों में दिखा चुके है Jamaica के प्लेयर्स अपनी क्षमता
Clarke ने इस बात पर प्रकाश डाला की “ Jamaica ने फिज़िकल स्पोर्ट्स के कई क्षेत्रों में अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की अपनी क्षमता साबित करके दिखाई है | उन्होंने खेल के दिग्गजों के “शानदार कारनामों” की ओर इशारा किया जैसे – उसैन बोल्ट, शेली-एन फ्रेजर प्रिस, क्रिस गेल, लियोन बेली और रहीम स्टर्लिंग | क्लार्क ने कहा जब बात लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी फोकस और दृढ़ संकल्प की आती है तो Jamaica के खिलाड़ियों में काफी जज्बा है |
1999 में एशले ने रचा था इतिहास
Clarke ने कहा एशले ने 1999 में शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने वाले दुनिया के पहले ब्लैक व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया था | अब एक और Jamaican के लिए उनके नक्शेकदम पर चलने का सही समय है | उन्होंने आगले ये कहा की बिना अधिक राष्ट्रीय समर्थन के जमैका शतरंज समुदाय ने पहले से ही ग्रैंडमास्टर के नीचे वाले लेवल के दो घरेलू इंटरनेशनल मास्टर्स का उत्पादन क्या है , यदि जमैका के लोग अपने दम पर यह हासिल कर सकते हैं तो कल्पना कीजिए कि समर्पित राष्ट्रीय समर्थन से क्या हासिल किया जा सकता है।”