BWF Rankings 2022: मैसनम मीराबा लुवांग (Maisnam Meiraba Luwang) ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी ताजा वर्ड रैंकिंग में दो स्थान की बढ़त के साथ 64वां स्थान हासिल किया है।
ये भी पढ़ें- Badminton News Latest: Polina Buhrova को वर्ल्ड नंबर 1 बनने का है पूरा विश्वास
मणिपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी वियतनाम ओपन 2022 और इंडोनेशिया मास्टर 2022 (Vietnam Open 2022 and Indonesia Master 2022.) में बाहर होने के बाद बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अपनी नवीनतम उपलब्धि के साथ मीराबा की नजर 2024 ओलंपिक पर है।
वर्तमान में वह बीडब्ल्यूएफ बहरेन इंटरनेशनल चैलेंज 2022 (Bahrain International Challenge 2022) (नवंबर 29-दिसंबर 4) और बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज 2022 (Bangladesh International Challenge 2022) (7-11 दिसंबर) में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।
BWF Rankings 2022: 19 वर्षीय राज्य के इस खिलाड़ी ने अब तक पुरुष एकल स्पर्धा में 129 करियर जीत का दावा किया है।
मीराबा को पहले ही 2028 ओलंपिक तक TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) (Target Olympic Podium Scheme) के लिए चुना जा चुका है और वह पुरुष एकल स्पर्धा में TOPS के लिए चयनित होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के एकमात्र शटलर हैं।
ये भी पढ़ें- BWF Rankings 2022: बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे Loh Kean Yew
TOPS भारत के शीर्ष एथलीटों को सहायता प्रदान करने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह प्लानिंग इन एथलीटों की तैयारियों में एक प्रीमियम जोड़ने की कोशिश करती हैं। जिससे वह ओलंपिक में मेडल जीत सकें।
यह योजना वर्तमान में 13 खेल विषयों में 104 TOPS कोर ग्रुप एथलीटों और 12 खेल विषयों में हॉकी (M&W) टीमों और 269 TOPS डेवलपमेंट ग्रुप एथलीटों का समर्थन करती है।