Bayer Leverkusen : बुंडेसलीगा चैंपियन बायर लेवरकुसेन ने रविवार को आइंट्राच फ्रैंकफर्ट पर 5-1 की जीत दर्ज की है। इसी के साथ वे अपने सीजन-लंबे अजेय क्रम को 48 गेम तक बढ़ा दिया। इस जीत के साथ बायर लेवरकुसेन ने यूरोपीयन लीग के 59 साल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह लगातार 48 गेम जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।
Xabi Alonso को मैच में येलो कार्ड मिला। उन्हें स्टैंड से देखने के लिए मजबूर होने के बाद, Leverkusen ने अपने गेम में बदलाव किया। ग्रैनिट जाका, पैट्रिक स्किक, जेरेमी फ्रिम्पोंग के गोल और एक्सक्विएल पलासियोस और विक्टर बोनिफेस के पेनल्टी ने ऐसा पासा पलटा की टीम को बड़ी जीत मिल गई।
जाका ने मैच के बारे में बताते हुे कहा कि खेल पर हमारा नियंत्रण था। हमें पूर्ण विश्वास था कि हम कुछ अच्छा कर जाएंग। हम हारना नहीं चाहते थे। हमें जीत चाहिए थी। हमारी टीम एक बार पिर ऐसा करने में कामयाब रही। वास्तव में टीम के साथी कुछ बड़ा हासिल करने के करीब हैं।
𝗙𝘂𝗹𝗹 𝗧𝗶𝗺𝗲 ⏸️
Well that was fun! 🖐️🖤❤️
90+5' | 1-5 | #SGEB04 | #Bayer04 #Werkself pic.twitter.com/Dn20xGFIlp
— Bayer 04 Leverkusen (@bayer04_en) May 5, 2024
Bayer Leverkusen ने की S.L. Benfica के रिकॉर्ड की बराबरी
Xabi अलोंसो की टीम ने दिसंबर 1963 और फरवरी 1965 के बीच सभी प्रतियोगिताओं में अपराजित 48 खेलों के बेनफिका द्वारा बनाए गए 59 साल पुराने यूरोपीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लेवरकुसेन यूरोपा लीग सेमीफाइनल में रोमा के खिलाफ अपने अगले गेम में हार से बच जाते हैं, तो वे यूरोपीय फुटबॉल इतिहास में सबसे लंबे समय तक अजेय रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
Bayer Leverkusen के लिए रिकॉर्ड तोड़ना उस अविश्वसनीय उपलब्धि को रेखांकित करेगा जो Alonso की टीम ने इस लीग के इस सीजन में पहले ही हासिल कर ली है। टीम पहले ही बुंडेसलीगा लीग की ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है। इस समय वो यूरोपा लीग और डीएफबी-पोकल के सेमीफाइनल और फाइनल में हैं। लेवरकुसेन इस बार एक भी गेम हारे बिना तीन ट्रॉफियां जीत सकता है।
यह भी पढ़े – मुंबई सिटी के सिर चढ़ा ISL का ताज, बगान को 3-1 से दी करारी मात
एफसी कैसरस्लॉटर्न का सामना करने से पहले बुंडेसलिगा में वीएफएल बोचुम और ऑग्सबर्ग के खिलाफ बुंडेसलिगा लीग के दो मुकाबले भी शेष बचे हुए हैं।यदि वे Leverkusen गुरुावर को होे वाले मुकाबले मेंं रोमा को हरा देते हैं तो 22 मई को होने वाले यूरोपा लीग फाइनल में उनकी एंट्री हो जाएगी।
रोमा के खिलाफ गुरुवार के दूसरे चैंपियंस लीग सेमीफाइनल को ध्यान में रखते हुए Florian Wirtz को टीम से बाहर कर दिया गया। वह शुक्रवार को 21 साल के हो गए थे। Xhaka ने लंबी दूरी के प्रयास से स्कोरिंग की शुरुआत की है।
हाफ टाइम से ठीक पहले स्किक ने Leverkusen को आगे बढ़ाने का काम किया। इसेक बाद उन्होंने 58 मिनट के स्कोर पर पेनल्टी स्पॉट से तीसरा गोल करके टीम का आगे बढ़ा दिया। फ्रिम्पोंग ने केवल पांच मिनट बाद स्कोर किया। और तीन मिनट शेष रहते हुए पेनल्टी भी जीत ली।
गुरुवार का मैच जीतकर कटाना चाहेगी फाइनल का टिकट
अगर Bayer Leverkusen को पूरे Season में अजेय का रिकॉर्ड बनाए रहने है तो उन्हें बचे हुए पांच मैचों को भी जीतना होगा। इस सप्ताह के गुरुवार को उनका सामना रोमा से होगा। पहले चरण में उन्होंने 2-0 से जीत दर्ज की है। बेयर लुवरकेन गुरुवार के मैच को जीतकर फाइनल मुकाबले का टिकट जरूर कटाना चाहेगी।
घरेलू मैदान पर होने वाले यूरोपा लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण से पहले अलोंसो की टीम को 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम जर्मन कप के फाइनल में भी पहुंच गई है।
इससे पहले रविवार को बोचुम ने यूनियन बर्लिन पर 4-3 विजय प्राप्त की थी। रविवार को बाद में हेडेनहेम में मेनज के साथ 1-1 का ड्रा मैच भी खेला था। अब वह रेलीगेशन प्ले-ऑफ स्थान से मात्र एक प्वाइंट की दूरी पर है।
कोच नेनाद बजेलिका ने ब्रेक के समय तीन बदलाव किए। उनके इस बदलाव ने परिणाम दिया। योर्बे वर्टेसेन और क्रिस बेदिया मैदान में वापसी की। दोनों ने तीन मिनट के अंदर गोल करके गेम का रुख ही बदल दिया।
यह भी पढ़े- Lionel Messi ने अब कौन सा रिकॉर्ड बना दिया? यहां जानिए