Badminton Asia Team Championship: विश्व नंबर 7 लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) और महिला एकल नियमित मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod ) मंगलवार से शुरू हुई बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व कर रही हैं। भारत की शीर्ष महिला शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, अनुभवी साइना नेहवाल और प्रमुख शटलर किदांबी श्रीकांत को टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है।
इस इवेंट में पुरुषों और महिलाओं की टीमों की बीच स्पर्धाएं होंगी। भाग लेने वाली टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रारंभिक दौर में प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे का सामना करेगी। जहां प्रत्येक मैच में तीन एकल और दो युगल मैच शामिल होंगे। तीन मैच जीतने वाली पहली टीम टाई जीतती है और अंक अर्जित करती है।
हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
ये भी पढ़ें- बैडमिंटन कैसे खेलते हैं अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर
Badminton Asia Team Championship: पुरुषों का शेड्यूल
15 फरवरी, मंगलवार: भारत बनाम कोरिया – दोपहर 1:30 बजे
17 फरवरी, गुरुवार: भारत बनाम हांगकांग – भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
18 फरवरी, शुक्रवार: भारत बनाम इंडोनेशिया – भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
Badminton Asia Team Championship: महिलाओं का शेड्यूल
16 फरवरी, बुधवार: भारत बनाम मलेशिया – दोपहर 1:30 बजे
18 फरवरी, शुक्रवार: भारत बनाम जापान – भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
भारत की पुरुष टीम को ग्रुप ए में गत चैंपियन इंडोनेशिया, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के साथ रखा गया है। इस बीच, ग्रुप बी में जापान, मलेशिया, सिंगापुर और कजाकिस्तान शामिल हैं।
महिला टीम स्पर्धा में सात टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रुप वाई में भारत को गत चैम्पियन जापान और मेजबान मलेशिया से कड़ी चुनौती मिलने वाली है जबकि ग्रुप जेड में हांगकांग, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
भारतीय टीम:
पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, किरण जॉर्ज, रघु मारीस्वामी
पुरुष युगल: पीएस रविकृष्ण / शंकर प्रसाद उदयकुमार, अमसाकरुनन हरिहरन / रुबन कुमार, डिंगकू सिंह कोंथौजम / मनजीत सिंह ख्वाइरकपम
महिला एकल: मालविका बंसोड़, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, तारा शाह
महिला युगल: सिमरन सिंघी/खुशी गुप्ता, नीला वल्लुवन/अरुल बाला राधाकृष्णन, आरती सारा सुनील/रिजा महरीन