Asian Games 2023: बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Badminton Association of India) ने हांग्जो में आगामी एशियाई खेलों 2023 के लिए भारतीय दल की घोषणा की है। यह आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाला है। एचएस प्रणय (H S Prannoy) ने अपनी रैंकिंग (दुनिया में 9वीं) के कारण स्वचालित रूप से एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।
हैदराबाद में ज्वाला गुट्टा अकादमी ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित चार दिवसीय चयन ट्रायल के बाद लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को टीम के लिए चुना गया था। श्रीकांत और सेन के साथ, मिथुन मंजूनाथ अंतिम पुरुष एकल स्पर्धा जीतने के बाद पुरुष एकल समूह में शामिल हो गए।
टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल वर्ग में अश्मिता चालिहा, अनुपमा उपाध्याय और मालविका बंसोड़ के साथ शामिल होंगी। जबकि पुरुष युगल स्पर्धा में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला तथा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महिला युगल वर्ग में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रीषा जॉली नजर आएंगी। जबकि मिश्रित युगल स्पर्धा में के साई प्रतीक और तनीषा तथा रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2023: Kidambi Srikanth और Ashmita Chaliha ने बनाई एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम
पुरुष एकल: एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत (व्यक्तिगत/टीम), लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ (टीम)
पुरुष युगल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन (व्यक्तिगत/टीम)
महिला एकल: पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा (व्यक्तिगत/टीम), अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़ (टीम)
महिला युगल: गायत्री गोपीचंद/ट्रीसा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो (व्यक्तिगत/टीम)
मिश्रित युगल: रोहन कपूर / एन सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक के / तनीषा क्रास्टो