2023 FIDE Women’s Candidates का फाइनल 27 मार्च से 6 अप्रैल तक Chongqing में होने
जा रहा है , चाइनीज ग्रैंडमास्टर्स Lei Tingjie और Tan Zhongyi 6 गेम के क्लासिकल शतरंज मैच
में एक दूसरे का सामना करेंगी | विजेता को इनाम में 60,000 यूरो की राशि मिलेगी और साथ ही
जुलाई में टाइटल के लिए मौजूदा महिला विश्व चैंपियन जू वेंजुन को चुनौती देने का अधिकार भी मिलेगा |
Lei Tingje इन इवेंट्स में हासिल कर चुकी है जीत
2545 की रेटिंग वाली ग्रैंडमास्टर Lei Tingje ने रीगा में 2021 में FIDE Gran स्विस में जीत हासिल की थी और महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई हुई थी | वो 2015 मॉस्को ओपन की विजेता और 2016 महिला वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट रह चुकी है और कई बार चीन का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है , उन्होंने 2016 एशियन राष्ट्र कप और 2018 Batumi olympiad में भी स्वर्ण पदक जीता था | वर्तमान में चीनी और विश्व रेटिंग लिस्ट में क्रमश चौथे और पाँचवे स्थान की खिलाड़ी Lei Tingjie ने हाल ही में 2022 Monaco पूल A महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर फाइनल में स्थान हासिल किया है , उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मारिया मुज़िचुक को हराया था और सेमी फाइनल में उनकी बहन अन्ना मुज़िचुक को मात दी थी |
Zhongyi को कहा जाता था चाइल्ड प्राडिजी
पूर्व महिला वर्ल्ड शतरंज चैंपियन ग्रैंडमास्टर Tan Zhongyi एक चाइल्ड प्राडिजी थी | साल 2000 और 2001 में उन्होंने वर्ल्ड यूथ अंडर-10 गर्ल्स चैंपियनशिप जीती थी इसके बाद 2002 में वर्ल्ड यूथ अंडर-12 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप भी जीती थी | वो चीनी रैंकिंग में पाँचवे स्थान पर यही और विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर है , 2012 में वो महिला विश्व यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप और 2014 एशियाई महिला ब्लिट्ज चैम्पियनशिप की विजेता भी रह चुकी है , साल 2015 में वो चीन की महिला चैंपियन भी बन गई थी | 2021 में Sochi महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद तीसरा स्थान प्राप्त कर उन्होंने 2022 खिवा पूल बी महिला कैंडिडेट्स के टूर्नामेंट में बेहतरीन परिणाम के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई |